बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। प्रधानमंत्री फसल बोगा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की खरीफ 2025 एवं रबी 2025-20 मौसम की क्षतिपूर्ति के वितरण का कार्यक्रम साकेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत बिजनौर की अध्यक्षता में किया गया। मंगलवार को कृषि विभाग में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 766 कृषकों को खरीफ 2025 की संसूचित फसले यथा धान, उर्द एवं मूंगफली फसल में हुई हानि की क्षतिपूर्ति के लिए 9,00,681 रुपये की धनराशि दी गयी।कार्यकम में डा० घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक ,संजीव मलिक, सदस्य जिला पंचायत, अरविंद कुमार, कुलदीप सिंह, राहुल कुमार, अक्षय कुमार, मनोज सैनी ,सन्नी मलिक, आदित्यवीर सिंह ,प्रदीप कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...