आगरा, मार्च 26 -- पटियाली थाना पुलिस ने क्षेत्र से 765 ग्राम नशीले पाउडर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटियाली इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह ने बताया कि पटियाली सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में पटियाली थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों से मुकेश गिहार पुत्र हरपाल निवासी मोहल्ला काजी थाना अलीगंज जनपद एटा को 330 ग्राम नशीला पाउडर डायजापॉम, सुभाष पुत्र नरेन निवासी मोहल्ला काजी अलीगंज थाना अलीगंज जनपद एटा को 435 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.