762 दिन की देरी से दायर अपील पर हाईकोर्ट सख्त, याचिका खारिज
रांची, जून 26 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों की प्रशासनिक सुस्ती और फाइलों के लंबे आवागमन को अपील दायर करने में देरी का वैध आधार मानने से इनकार कर दिया है। अदालत ने देवघर जिला परिषद की ओर से 762 दिनों की देरी से दायर अपील में देरी माफ करने की याचिका खारिज कर दी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट कहा कि केवल फाइलों के इधर-उधर घूमने, कानूनी राय लेने और विभागीय प्रक्रिया का हवाला देकर देरी को उचित नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने कहा कि देरी के प्रत्येक दिन के लिए ठोस और संतोषजनक कारण बताना आवश्यक है। यह अपील देवघर के उप विकास आयुक्त-सह-जिला परिषद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से हाईकोर्ट के एकल पीठ के 25 जुलाई 2023 के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी। एकल पीठ ने सुखदेव राव की याचिका का निपटारा किया था। हालांकि, अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.