76.32 एकड़ भूमि पर स्थापित होगा सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन
कुशीनगर, अगस्त 26 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के हाटा तहसील में सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन (एसवीपीईआईजेड) स्थापित होगा। इसके लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं सोनबरसा में कुल 76.32 एकड़ भूमि चिह्नित करा दी है। एसपी के साथ मंगलवार को डीएम ने दोनों गांवों में चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने उद्योग निदेशालय को इससे संबंधित प्रस्ताव भेज दिया।
योजना की पृष्ठभूमि इस साल उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एण्ड इंडस्ट्रियल जोन की स्थापना करने की घोषणा की थी। सभी जिलों में जोन के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जो पैरामीटर तय किए गए थे, उसके अनुसार भूमि जनपद मुख्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.