कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत अब जिले की पूरी शिक्षा व्यवस्था डिजिटल प्रणाली से जुड़ने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से एसएनए स्पर्श मॉड्यूल के माध्यम से सभी प्रकार के व्यय किए जाएंगे। इसके लिए सीएफएमएस 2.0 पोर्टल पर जिला से लेकर विद्यालय स्तर तक कार्यालय सृजन और उपयोगकर्ता पहचान (यूजर आईडी) बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार, आईएएस के निर्देश के बाद कटिहार सहित सभी जिलों में इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले में प्रखंड संसाधन केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, संकुल संसाधन केंद्र और प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक हजारों इकाइयों का पंजीकरण किया जाना है। निर्देश के अनुसार, जिले के सभी संबंधित इकाइयों से 15 अप्रैल तक निर्धारित प्रपत्र में ज...