अजय श्रीवास्तव, अप्रैल 29 -- UP News: आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के सपा विधायक जनाब आलम बदी आजमी मंगलवार को 76 वर्ष के अंतराल के बाद हाईस्कूल का सर्टिफिकेट लेने गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने बक्शीपुर के इस्लामिया इंटर कॉलेज से वर्ष 1950 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस दौरान उन्होंने स्कूल के टॉपरों को सम्मानित भी किया। लंबे अंतराल के बाद कॉलेज पहुंचे विधायक, कॉलेज की बिल्डिंग की दीवारों और कक्षाओं को देखकर भावुक हो गए। जनाब आलम बदी आजमी (92) प्रदेश के वयोवृद्ध विधायकों में शुमार हैं। वह पांच बार विधानसभा में पहुंच चुके हैं। स्कूटर से या पैदल चलने के चलते उनकी सादगी सुर्खियों में रहती है। विधायक के पिता वदीउज्जमा आजमी इस्लामिया कॉलेज में गेम टीचर थे। वह परिसर में ही रहते थे, लिहाजा विधायक की कक्षा चार से इंटरमीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.