अररिया, मई 5 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना पर मैना कॉलोनी के समीप अलग-अलग झोलियों से 76 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया। इस क्रम में पांच महिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला तस्करों में दाहो देवी, फूलो देवी, बिजली देवी, मंजूला देवी व कैली देवी शामिल हैं। सभी आरोपी मैना कॉलोनी की रहने वाली हैं। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में देसी-विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तारमहिला तस्करों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मैना कॉलोनी के समीप कुछ महिलाएं देशी शराब बिक्री के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही है। सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस वहां पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.