गोंडा, जून 19 -- छपिया। ब्लॉक क्षेत्र के तेजपुर गांव स्थित तिलेश्वर नाथ धाम मंदिर का जीर्णोद्धार 76 लाख रुपये से होगा। निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार केा विधायक प्रभात वर्मा करेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से पहली किस्त के तौर पर 53 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। मंदिर पर 50 लाख रुपये से हाल, 7.84 लाख से टायलेट, 1.30 लाख रुपये से समरसेबिल पंप, 95 हजार रुपये की बेंच और 73 हजार साइनेज पर खर्च किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...