नई दिल्ली, मई 23 -- Petrol diesel price today: शनिवार 23 मई को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये का लीटर की बढ़ोतरी की है। महज 10 के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 बार इजाफा किया जा चुका है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल का रेट करीब 5 रुपये बढ़ गया है। इस इजाफे के बाद केंद्र सरकार का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों की वजह से यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है। युद्ध शुरू होने के 76 दिन तक क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का दबाव सरकार ने खुद उठाया था। बता दें, केंद्र सरकार का कहना है कि हालिया बढ़ोतरी के बाद भी अन्य देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल और डीजल का रेट उतना नहीं बढ़ा है। यह भी पढ़ें- SBI कर्मचारियों की अगले हफ्...