गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- -प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन बनाने के लिए आठ लाख 46 हजार रुपये का बजट मिला गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। शासन की तरफ से जनपद में 76 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण को मंजूरी मिली है। रसद विभाग को 76 भवनों के लिए 6.42 करोड़ की धनराशि मंजूरी मिली थी इसमें से शासन द्वारा विभाग को पहली किस्त के रूप में 3.21 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। भवन निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शी आने के साथ राशन का वितरण सुरक्षित ढंग से हो सकेगा। गावों में राशन का वितरण पारदर्शिता के साथ करने के लिए जिले में 76 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इन भवन का निर्माण करने के लिए रसद विभाग को 31 मार्च 2026 तक का लक्ष्य मिला है। भवन निर्माण से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.