नई दिल्ली, जनवरी 26 -- टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों पर पिछले कुछ महीनों से लगातार बिकवाली का दबाव है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 300 रुपये के लेवल पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 75 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। वहीं, 52 हफ्ते के हाई लेवल से तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 70 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 32 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। 1495 रुपये से लुढ़ककर 304 रुपये पर आया शेयरटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का ऑल टाइम हाई 1495 रुपये है। कंपनी के शेयर जुलाई 2024 में इस लेवल पर थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर लुढ़कते हुए 23 जनवरी 2026 को BSE में 304.05 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.