नई दिल्ली, मार्च 29 -- शेयर बाजार में मिडकैप स्टॉक्स अक्सर हिडन जेम साबित होते हैं, यानी ऐसे शेयर जिनमें बड़ी तेजी की संभावना होती है, लेकिन अभी तक वे पूरी तरह से चर्चा में नहीं आए होते। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ चुनिंदा मिडकैप कंपनियां अगले 12 महीनों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे सकती हैं। अगर आप भी ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं, जो आपके पोर्टफोलियो को बूस्ट दे सकें, तो ये खबर आपके काम की है। सबसे ज्यादा चर्चा में KPIT Technologies है, जिसका मौजूदा भाव करीब Rs.660 है, जबकि एनालिस्ट्स ने इसका टारगेट Rs.1,163 तक रखा है, यानी इसमें करीब 76% तक का अपसाइड दिख रहा है। इसके अलावा ज्वेलरी सेक्टर की मजबूत कंपनी कल्याण जेएस Jewellers भी तेजी के मूड में है। Rs.388 के आसपास ट्रेड कर रहा यह शेयर Rs.643 तक जा सकता है, यानी लगभग 65% का...