गया, अप्रैल 23 -- उत्पाद विभाग की छापेमारी में शेरघाटी थाना क्षेत्र में 759 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दो छापेमारी में शराब की बरामदगी दो कारों से हुई। अलग-अलग मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि शेरघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पहली कार्रवाई में स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी गई। जांच में कार से 243 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। 128 लीटर शराब के साथ चतरा के हंटरगंज थाना अंतर्गत नवाडीह पनारी गांव के संदीप कुमार व शेरघाटी थाना क्षेत्र के लीपगंज चट्टी गांव के धोनी कुमार को गिरफ्तार किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि दूसरी कार्रवाई शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुशी गांव में हुई। यहां भी कार पकड़ी गई। कार से 516 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। किसी की गिरफ्तारी नहीं है। दोनों छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.