758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, सभी विभागों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश
रुडकी, जुलाई 22 -- विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों को उर्स शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
तैयारियों की समीक्षा बैठक में बताया गया कि 13 और 14 अगस्त को चांद दिखाई देने पर मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का शुभारंभ होगा, जबकि समापन चार सितंबर को होगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और सभी विभागों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.