754 रुपये मैच फीस देख दंग रह गए तमीम इकबाल, BCB की कमान संभालते ही बढ़ा दी खिलाड़ियों की सैलरी
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी की एड-हॉक कमेटी का प्रेसिडेंट पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को बनाया है। इस पद पर आने के बाद उन्होंने देश के घरेलू महिला और पुरुष क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस को जानकर हैरान थे। तमीम इकबाल ने महिला और पुरुष क्रिकेटरों की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। तमीम को हाल ही में 11 सदस्यों वाली कमेटी का हेड बनाया गया था, जिसे BCB की रेप्युटेशन वापस लाने का काम सौंपा गया था। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, तमीम इकबाल ने यह जानकर हैरानी जताई कि पहले एक महिला क्रिकेटर को एक दिवसीय मैच के लिए सिर्फ 1000 बांग्लादेशी टका (बीडीटी) - लगभग 8 अमेरिकी डॉलर (754 रुपये) - मिलते थे। ये मैच फीस भी कुछ साल पहले ही बढ़ाई गई थी तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.