752 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, मई 13 -- मटसेना थाना पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 752 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सैनिक कैंटीन से आगे एवं टाटा मोटर्स शोरूम रसीदपुर कनैटा से पहले टूटी बांउड्री के मध्य से जाने वाले रास्ते से मोनू पुत्र रामबाबू निवासी गांव कुतुकपुर चनौरा थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 752 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पर लदे 29 किलो गांजा के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.