सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सुरसंड। चैत्र नवरात्र के सप्तम दिन बुधवार को नगर पंचायत सुरसंड के विद्यापति नगर स्थित बनारसी स्थान दुर्गा मंदिर से 751 सुहागिन महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह कलश शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर पहुंची, जहां आचार्य पंडित विजय कांत झा, सह आचार्य दीनबंधु मिश्र और कोटेश्वर झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद शोभा यात्रा ब्रह्मस्थान, मीना बाजार, मुख्य चौक, महारानी स्थान और ब्लॉक रोड होते हुए सरयू हाईस्कूल परिसर पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ बेल तोड़ी की गयी। पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी। जहां पूजा समिति द्वारा शामिल महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और वातावरण भक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.