नई दिल्ली, जून 24 -- पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर बुधवार को 1233.15 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंडोम कंपनी के शेयरों ने 1260 रुपये के हाई लेवल को छुआ। अनोंदिता मेडिकेयर को पुरुषों के कंडोम की सप्लाई के लिए दक्षिण अफ्रीका से एक अतिरिक्त इंटरनेशनल परचेज ऑर्डर मिला है। पिछले 10 महीने से कम में अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों में 750 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। मेल कंडोम्स की सप्लाई करेगी कंपनीअनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी को 23 जून 2026 को 1 स्टॉप मेडिकल सप्लाइज, दक्षिण अफ्रीका से एक एडिशनल परचेज ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 5.11 करोड़ रुपये है। अनोंदिता मेडिकेयर को इस ऑर्डर में पुरुषों के कंडोम्स की सप्लाई और डिलीवरी करनी ह...