लखनऊ, सितम्बर 10 -- 7500 रुपये मासिक स्टाइपेंड को लेकर गोमतीनगर स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आयुष इंटर्न डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ गई है। इंटर्न डॉक्टरों ने गुरुवार को परिसर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। ओपीडी का बहिष्कार किया। परिसर में नारेबाजी की। उनका कहना है कि अस्पताल में नियमित ड्यूटी के बावजूद उन्हें बेहद कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है। इससे रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सुबह करीब आठ बजे परिसर में इंटर्न डॉक्टर एकत्र हुए। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिन इंटर्न डॉक्टरों की डयूटी ओपीडी में थी। उन्होंने ओपीडी का बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन इसकी वजह से दूर-दराज से ओपीडी में आए मरीज इलाज के लिए भटकते...