7500 घर उजड़े, 2.56 अरब डॉलर का नुकसान; नेपाल को फिर से खड़ा कर पाएंगे बालेन शाह?
काठमांडू, सितम्बर 8 -- नेपाल के पहाड़ी इलाकों और नदी घाटियों में दो हफ्ते पहले आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ में बस्तियां बह गईं और सड़कें व पुल नष्ट हो गए। अब तक सामने आए शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 7,500 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जबकि करीब 20,000 घरों को दोबारा बनाने की जरूरत है। कम से कम 12 जलविद्युत परियोजनाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। आपदा से हुए नुकसान का शुरुआती अनुमान 2.56 अरब डॉलर लगाया गया है। यह रकम नेपाल के मौजूदा वित्त वर्ष के करीब 14 अरब डॉलर के कुल सरकारी बजट का लगभग पांचवां हिस्सा है।राजनीतिक उथल-पुथल के बाद अब बाढ़ की चुनौती बाढ़ की यह तबाही ऐसे समय हुई है जब हिमालयी देश नेपाल एक साल तक चली राजनीतिक उथल-पुथल से उबर रहा है। एक विद्रोह के बाद पिछली सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। अब बालेन शान के नेतृत्व में नई सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.