750 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
गिरडीह, अगस्त 26 -- बगोदर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सरिया शाखा की ओर से मंगलवार को बगोदर के बेको स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 750 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अनीता बहन ने कहा कि नशा और बुरी आदतें न केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं, बल्कि परिवार, समाज और अंततः देश के विकास में भी बाधक बनती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छी आदतें अपनाने और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में छात्रों को नशामुक्ति के लिए किया गया जागरूक कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.