गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सुथनी में 40 एकड़ में विकसित हो रही देश की पहली इंटीग्रेटेड गारबेज सिटी में सोमवार की रात 8.40 बजे एनटीपीसी के सहयोग से स्थापित किए जा रहे चारकोल बनाने के प्लॉट का 72 घंटे का ट्रायल रन पूरा हो गया। पहली बार सम्पूर्ण प्लांट एक साथ चला। इस दौरान 750 टन सूखे कचरे से 200 टन चारकोल हासिल किया गया।शुक्रवार की रात 72 घंटे का ट्रायल रन शुरू हुआ। फिलहाल इस ट्रायल की समीक्षा की जा रही है। इस ट्रायल की सफलता ही दो और रियेक्टर सेल लगाने की राह सहज बनाएगी। ट्रायल में शामिल अभियंताओं को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हासिल हुआ चारकोल प्यूरीफाइड है। उसकी ज्वलन क्षमता 3300 से 3800 के बीच है। रियेक्टर सेल का तापमान भी स्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...