750 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कौशाम्बी, अगस्त 28 -- ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत महेवाघाट थाना पुलिस ने गुरुवार की रात 750 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात जमुनापुर के समीप राम वन गमन मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध दिखाई दिया। रुकने का इशारा किया गया तो वह खेतों की ओर कूदकर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बूदी सिंह पुत्र छोटा सिंह निवासी गांव अंधावां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फुटकर में गांजा की बिक्री किया करता था। वह गांजा कहां से लेकर आता था, पुलिस अब इसकी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.