750 ग्राम अफीम व बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार
बरेली, सितम्बर 12 -- फोटो 03- आंवला पुलिस ने एक अफीम तस्कर को जेल भेजा है आंवला। पुलिस ने 750 ग्राम अफीम और बाइक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।शनिवार को उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र, नरेंद्र और सुमित के साथ गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर नूरपुर मार्ग पर कुटिया के पास खड़े बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 750 ग्राम अफीम, एक मोबाइल, बाइक बरामद किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम मुनेंद्र निवासी ग्राम कुंवरगांव, बदायूं बताया है। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया तथा तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.