बिहारशरीफ, मार्च 25 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राज्य खाद्य निगम के कामगारों ने डीएम कुंदन कुमार को बुधवार को आवेदन देकर वर्षों से लंबित राशि 75 लाख 76 हजार 871 रुपए का अविलंब भुगतान करवाने की गुहार लगायी है। मजदूर नेता मधुवन पासवान ने बताया कि कामगारों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। श्रम अधिनियम के तहत मजदूरों को 50 किलोग्राम बोरा की ढुलाई के लिए 11 रुपए 64 पैसे मिलने चाहिए। यह मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। इस कारण मजदूरों को आर्थिक परेशानी हो रही है। उन्होंने अविलंब बकाया राशि भुगतान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...