गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री हरित सड़क अवसंरचना विकास शहरी (सीएम-ग्रिड) योजना वित्त वर्ष 2025-26 के तहत महानगर की 2740 मीटर लम्बी दो प्रमुख सड़कें 75.36 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाई जाएगी। गोरखपुर नगर निगम ने इन सड़कों के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 27 मार्च का प्री-विड मीटिंग होगी। 08 मार्च निविदा की अंतिम तिथि है, 9 अप्रैल को निविदा खोली जाएगी।सीएम ग्रिड फेज तीन परियोजना के तहत पहली सड़क गणेश चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहा एवं अलंकार ज्वेलर्स से एचपी स्कुल, जिलाधिकारी आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहे तक ली गई है। यह सड़क 1640 मीटर लम्बी है। इस सड़क की चौड़ाई कहीं 18 तो कही 25 मीटर है। इस सड़क को स्मार्ट बनाने में 48.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।इसके अलावा दूसरी सड़क स्पोर्ट्स कॉलेज रोड सेन्टल बैंक से ...