आगरा, सितम्बर 27 -- देशभर के 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतिभा की राष्ट्रीय परीक्षा में आगरा के नन्हे मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कॉम्पटीशन के पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खंदारी स्थित आरबीएस ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पुरस्कार और प्रमाणपत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह में पूरन डावर, डॉ.गिरधर शर्मा, डॉ.रंजना बंसल, तथा मनोज बल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने बताया कि ब्रेनओब्रेन की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के करीब 2500 स्कूलों के 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प...