हरदोई, मई 12 -- हरदोई, संवाददाता। जिले के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए विद्युत विभाग ने जनपद में लगे करीब 75 हजार प्री-पेड बिजली मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में परिवर्तित कर दिया है। इस फैसले से उन उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होने की उम्मीद है। उन्हें बैलेंस खत्म होते ही तत्काल बिजली कटने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। प्री-पेड मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले से बिजली उपयोग के लिए धनराशि जमा करनी पड़ती थी। कई बार एडवांस जमा राशि समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बाधित हो जाती थी। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर पहुंचने लगा पोस्टपेड होने का मैसेज इसके बाद उपभोक्ता जब दोबारा भुगतान करते थे, तब भी बिजली आपूर्ति बहाल होने में कई-कई घंटे लग जाते थे। कई मामलों में उपभोक्ताओं को...