75 हजार पौधे रोपने का लिया संकल्प
रिषिकेष, जून 3 -- परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिंदानंद सरस्वती महाराज का 75वां जन्म दिन पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाया गया। विभिन्न जगहों से पहुंचे साधु संतों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। कार्यक्रम में 75 हजार पौधे रोपने का संकल्प लिया गया। बुधवार को परमार्थ निकेतन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे साधु संतों ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती को 75वें जन्म दिन की बधाई दी। योगऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती पूरी मानवता के मुकुटमणि हैं। संतों के जीवन का अनुकरण ही हमारा जीवन है। भारत के सभी सर्वोच्च कोटि के महापुरुष, वर्तमान व पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मंत्री, सांसद अथवा विभिन्न राष्ट्रों के राजदूत, सभी का अपार स्नेह स्वामी चिदानंद के प्रति है। ऐसा कोई दिन नहीं होता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.