बरनाहल (मैनपुरी), मार्च 22 -- Mainpuri News: यूपी में इस बार आलू की फसल ने किसानों का दिवाला निकाल दिया है। मैनपुरी में आलू के भाव बेहद कमजोर होने के चलते किसान परेशान है। यही वजह है कि आलू किसानों ने आलू को खोदने के बजाय खेतों में ही जोतने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र के ग्राम कठौली में मंदी से परेशान किसान ने आलू की फसल की खेत में ही जुताई कर दी। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इन दिनों शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में आलू की फसल की बड़ी चर्चा है। किसानों ने महंगी लागत खर्च करके आलू की फसल की इस बार बुवाई की थी। उम्मीद थी कि इस बार आलू की फसल से उनके सपने पूरे हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आलू की खुदाई शुरू हुई तो भाव लगातार नीचे आने लगे। वर्तमान में आलू डेढ़ सौ से 300 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है। यह भी पढ़ें- बेट...