रायबरेली, अप्रैल 4 -- लालगंज। विकास खंड क्षेत्र की जमुवांवा ग्राम पंचायत स्थित पूरे मिश्रन से बाल्हेश्वर मंदिर तक जाने वाला मार्ग आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पक्का नहीं हो सका है। करीब तीन से साढ़े तीन किलोमीटर लंबा यह मार्ग क्षेत्रीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिलते रहे, लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। बताया जाता है कि करीब दस वर्ष पूर्व इस मार्ग पर सफेद कच्ची गिट्टी डाली गई थी, जिसके बाद बीच-बीच में ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी डालकर इसे समतल करने का प्रयास किया जाता रहा। हालांकि, यह प्रयास स्थायी समाधान साबित नहीं हो सके और आज भी यह मार्ग पूरी तरह कच्चा ही है। बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन और भी मुश्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.