औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- मुख्य सचिव ने की बैठक, जिले में कला संस्कृति पदाधिकारी को बनाया नोडल पदाधिकारी न्यूनतम 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेज, जो कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा, धातु अथवा अन्य पारंपरिक माध्यमों पर लिखे गए हों फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 26 कैप्शन- गुरुवार को बैठक में निर्देश देती डीएम अभिलाषा शर्मा व अन्य अधिकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत राज्य में पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित सभी जिलों के डीएम के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई निर्देश जारी किए गए। बैठक में औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह, निदेशक डीआरडीए अनुपम कुमार तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार...