नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। उम्र में 45 साल के अंतर वाले इस जोड़े का इश्क कैसे परवान चढ़ा? ये चर्चा का विषय बना हुआ है। सगाई और हल्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह जोड़ा मशहूर हो गया गया है। ऐसे में उनकी मोहब्बत के किस्से चर्चा में हैं। हालांकि इन सबसे बेपरवाह यह जोड़ा नवरात्र के बाद उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा जब शुभ मुहूर्त में दोनों एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे।रामसुगर-रानी के बीच कैसे पनपी मोहब्बत? बताया जा रहा है कि इस लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया पर रील बनपाने से हुई। रानी, रामसुगर की बेटी की सहेली हैं। रामसुमेर की बेटी इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो ब...