बांका, मार्च 28 -- बांका, एक संवाददाता। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बांका जिले में न्यूनतम 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी हस्तलिखित एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों का सर्वे किया जाएगा। इस पहल के तहत जिले के व्यक्तियों, संस्थाओं तथा संग्रहकर्ताओं के पास सुरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों को चिह्नित कर उनका डिजिटाइजेशन "ज्ञान भारत मोबाइल कृत ऐप" के माध्यम से किया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि सर्वे के बाद इन पांडुलिपियों का संरक्षण, संवर्धन और पूर्ण डिजिटल रूपांतरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो क्षेत्रवार जाकर जानकारी जुटाएगी। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी पांडुलिपियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकें। सर्वे में पुराने इतिहासकार, साहित्यकार, वर्तम...