लखीसराय, मार्च 26 -- लखीसराय। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार काली पहाड़ी बस्ती में बुधवार को मामूली विवाद में वृद्ध को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान काली पहाड़ी निवासी स्वर्गीय त्रिलोकी ठाकुर के 75 वर्षीय पुत्र जगदीश ठाकुर के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय पड़ोसी पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.