औरंगाबाद, मार्च 5 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में अंछा गांव स्थित सरकारी स्कूल के समीप बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर वाहन से 75 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में लगातार जांच अभियान जारी है। दाउदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 कुर्मी टोला में कार्रवाई की गई। छापेमारी के क्रम में 8.8 लीटर ब्लू लाइम देसी मसाला शराब बरामद की गई। मौके से सिकंदर कुमार को शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दाउदनगर थाना के करमा गांव से आगे पंचायत सरकार भवन के उत्तर दिशा में पुआल में छुपाकर रखी गई 8.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई दाउदनगर थाना के एएसआई सह एलटीएफ प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुआल के बीच से स...