लखनऊ, मई 4 -- Prepaid Smart Meter: यूपी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों को रहे परेशानियों के बीच अच्छी खबर है। ऊर्जा मंत्री ने 75 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बड़ी राहत दी है। बिजली विभाग की ओर से अभी तक जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें प्रीपेड नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अब तक प्रीपेड मोड में बदले गए मीटर भी पोस्टपेड होंगे। यानी जैसे पहले बिल आते थे वैसे ही आएंगे। स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने का झंझट नहीं होगा। प्रीपेड व्यवस्था में तकनीकी खामी देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसे समाप्त करने के आदेश दिए हैं। केंद्र की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत पुराने मीटर स्मार्ट से बदले जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें बिना उपभोक्ताओं की सहमति प्रीपेड किया जा रहा था। बीते साल सित...