मऊ, फरवरी 19 -- मऊ। एसओजी, स्वॉट और थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने गुरुवार को मतलूपुर फ्लाई ओवर के पास से अंतरजनपदीय चरस तस्कर को 75 लाख के अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर बलिया से हरियाणा कार की डिग्गी में चरस रखकर तस्करी करने के लिए जा रहा था। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने थाना दक्षिण टोला में प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर गुरुवार को एसओजी, स्वॉट और थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला कि एक अंतरजनपदीय चरस तस्कर बलिया से मऊ होते हुए हरियाणा की तरफ चरस तस्करी के लिए जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मतलूपुर फ्लाई ओवर के पास घेराबंदी करना शुरु किया। इस बीच एक सफेद रंग की लग्जरी कार आता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.