75 मार्गों पर भोजन-पानी की व्यवस्था से हाथी-मानव संघर्ष घटेगा: संजीव
रांची, अगस्त 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हाथी दिवस पर राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रांची में बुधवार को विशेष कार्यशाला की गई। इसमें मानव-हाथी संघर्ष एवं सह-अस्तित्व विषय पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ संजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए हाथियों के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य में करीब 75 प्रमुख हाथी आवागमन मार्ग हैं। इन मार्गों पर हाथियों के लिए पर्याप्त चरागाह, भोजन व स्वच्छ पानी की व्यवस्था करनी होगी। हाथियों की गतिविधियों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष केवल वन विभाग की समस्या नहीं है। इसका समाधान सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.