बलिया, मार्च 8 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में मार्च महीने के पहले शनिवार को मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान आए कुल 75 प्रार्थना पत्रों में महज आठ का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों को शीघ्र समाधान के लिए सम्बंधित विभाग को सौंपकर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सर्वाधिक प्रार्थनापत्र अवैध भूमि कब्जा, वरासत तथा राजस्व से जुड़े थे। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करने तथा शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। सुरेमनपुर निवासी हरि चौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.