कटिहार, मई 9 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा पंचायत स्थित संकोला-साहपरा ग्राम से दो शराब विक्रेताओं को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री करने वाले दो युवकों को गिरफ्त में लिया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 30.96 लीटर है। दोनों युवकों पर मद्य निषेध एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें शनिवार को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सारण में 993 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...