गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर, रूद्र प्रताप सिंह। सीआईएससीई के इंटरमीडिएट छात्रों में इस वर्ष इंप्रूवमेंट परीक्षा को लेकर उत्साह बढ़ गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या लगभग दोगुनी है। खास बात यह है कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के अलावा हिंदी, इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र जैसे स्कोरिंग विषयों में भी बड़ी संख्या में छात्र इंप्रूवमेंट के लिए फॉर्म भर रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की बढ़ती प्रतिस्पर्धा इसका प्रमुख कारण है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे कई छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रतिशत हासिल करने के लिए दोबारा परीक्षा देने का विकल्प चुन रहे हैं। शिक्षकों का मानना है कि बोर्ड परीक्षा का अनुभव होने के कारण छात्र दूसरी ब...