बरेली, जून 3 -- राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के तत्वावधान में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने किया। समारोह की अध्यक्षता महामंडलेश्वर शिवानन्द ने की। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि उप्र महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय, पवन मिश्रा, डॉ. दीपशिखा जोशी का स्वागत किया। अतिथियों के साथ रंजीत वशिष्ठ, बनवारी पाठक, नीलिमा पाठक, दीपक पाण्डेय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, प्रमाणपत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि छा...