दुमका, सितम्बर 10 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय सरैयाहाट में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, पठन-पाठन, अनुशासन और वार्षिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को बताया कि जिन विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी नहीं होगी, उन्हें माध्यमिक एवं इंटर परीक्षा 2027 का परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित होना पड़ सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते अपनी उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक सुनिश्चित करने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...