आगरा, अगस्त 18 -- सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोर्ड परीक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास, परीक्षा की बेहतर तैयारी के उद्देश्य से प्रधानाचार्य-अभिभावक गोष्ठी हुई। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर एवं प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थी के शैक्षिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव मुक्त रहकर नियमित अध्ययन, पुनरावृत्ति, आत्मविश्वास को प्रेरित करना आवश्यक है। बोर्ड परीक्षार्थी को उत्तीर्ण होने के लिए लिखित एवं प्रयोग आधारित दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग रूप से न्यूनतम निर्धारित प्राप्तांक प्राप्त करना अनिवार्य है। अन्यथा वह उत्तीर्ण नहीं माना जाएगा। कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षार्थी को दो बार परीक्षा देने का अवसर प्राप्त होता है। इसमें पहले बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में सम्मिलित होना अन...