75 प्रतिशत अग्निवीरों के सामने रोजगार का संकट होगा: नेगी
बागेश्वर, मई 7 -- बागेश्वर, संवाददाता। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी का कहना है कि योजना के तहत चार साल बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। इससे युवाओं में असुरक्षा और निराशा का माहौल बन रहा है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेनि. कर्नल नेगी ने कहा कि 14 जून 2022 को लागू की गई अग्निवीर योजना युवाओं के रोजगार और सैन्य भविष्य के साथ सीधा समझौता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पहले सालभर में करीब 80 प्रतिशत भर्ती प्रक्रियाएं संचालित होती थीं, अब यह घटकर करीब 20 प्रतिशत रह गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। नेगी ने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.