बगहा, मार्च 31 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता सांसद सुनील कुमार ने लोकसभा में सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि की मांग उठाई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष यह मांग करते हुए कहा है कि छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलने पर उनका मनोबल बढ़ेगा और वे और बेहतर कर सकेंगी। उन्होंने कहा है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिस भी छात्रा को 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होते हैं,उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में क्रमश: 10 हजार और 25 हजार रुपए दिए जाए। यह राशि सीधे छात्र छात्राओं के खाते में भेजने की व्यवस्था हो। वाल्मीकिनगर के सांसद श्री कुमार ने कहा कि बिहार और अन्य कई राज्य सरकारों की ओर से शिक्षा बोर्ड में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को...