प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। साहित्य, संगीत व पर्यावरण को समर्पित संस्था सरोकार की ओर से 22 मार्च को अंजुमन रुहे अदब के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। पूर्व आईपीएस व साहित्यकार विभूति नारायण राय के जीवन 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में उनके रचना संसार पर गोष्ठी होगी। जिसमें रामजी राय, अशोक मिश्र, प्रो. अनीता गोपेश, अजामिल व्यास, सुनील शुक्ल, प्रो. बसंत त्रिपाठी, प्रो. कुमार वीरेंद्र, अशोक बाजपेई, सुरेंद्र राही, आनंद मालवीय व प्रियदर्शन मालवीय वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता इविवि के उर्दू विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अली अहमद फातमी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...