मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर परीक्षा से जुड़े सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा दो फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित है। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.