अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार को सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गईं। प्रशासन की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और केंद्रों पर तैनात स्टाफ की सतर्कता के चलते परीक्षाएं बिना किसी व्यवधान के आयोजित हुईं। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल कक्षा में एनसीसी विषय की परीक्षा एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत सभी 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं इंटरमीडिएट स्तर पर हिंदुस्तानी संगीत और हेल्थ केयर विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 58 परीक्षार्थियों में से 50 उपस्थित रहे। उधर यूपी बोर्ड की परीक्षा दोनों पालियों में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन विषय की परीक्षा में 236 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 17 छात्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.